rankersnotes.com

Depositional Landforms by Glacial: Moraines, Eskers, Drumlins (हिमानी निक्षेपात्मक स्थलाकृतियां)

ग्लेशियल टिल (Glacial Till): हिमनद के पिघलने पर बिना छंटे (Unsorted) रूप में जमा हुआ विभिन्न आकारों का बजरी, रेत और चिकनी मिट्टी का अवसादी मलबा।

हिमोढ़ (Moraines) की परिभाषा: हिमनद द्वारा परिवहन किए गए चट्टानी मलबे और टिल के लंबे कटकों या ढेरों के रूप में जमाव को हिमोढ़ कहते हैं।

पार्श्विक हिमोढ़ (Lateral Moraine): हिमानी घाटी के दोनों समानांतर किनारों पर बर्फ के पिघलने से जमा होने वाली मलबे की लंबी रेखीय दीवारें।

मध्यस्थ हिमोढ़ (Medial Moraine): जब दो अलग-अलग हिमनद आपस में मिलते हैं, तो उनके आंतरिक पार्श्वीय हिमोढ़ आपस में जुड़कर संयुक्त हिमनद के बीच में आ जाते हैं।

अंतिम/अंतस्थ हिमोढ़ (Terminal): हिमनद के अग्र भाग (थूथन) पर जहाँ बर्फ पूरी तरह पिघल जाती है, वहाँ घोड़े की नाल के आकार में जमा मलबे का टीला।

एस्कर (Eskers): हिमनद के नीचे बर्फ की सुरंगों में बहने वाली जलधाराओं द्वारा बजरी और रेत के जमाव से बने लंबे, टेढ़े-मेढ़े सर्पिलाकार कटक।

ड्रमलिन (Drumlins): हिमानी टिल से निर्मित उल्टी नाव या कटे हुए उल्टे अंडे (Egg basket) के आकार की चिकनी, अंडाकार छोटी पहाड़ियां।

ड्रमलिन की संरचना: ड्रमलिन का तीव्र ढाल वाला सिरा (Stoss) हिमनद के आगमन की दिशा में और मंद पूंछ वाला सिरा प्रवाह की दिशा में होता है।

केम एवं केटल (Kame and Kettle): केम बजरी के छोटे टीले हैं, जबकि बर्फ के बड़े टुकड़ों के पिघलने से मैदान में बने गहरे गड्ढों को केटल कहते हैं।

आउटवॉश प्लेन (Outwash Plain): हिमनद के पिघलने से निकलने वाली जलधाराओं द्वारा हिमोढ़ के आगे बिछाया गया विस्तृत, छंटा हुआ जलोढ़ बालू का मैदान।

Leave a Comment